Beawar News Latest

शिविर में किया 61 यूनिट रक्तदान

जैनसोश्यल ग्रुप नवकार की ओर से भगवान महावीर कल्याणक महोत्सव पर जारी सेवा कार्यों के तहत शनिवार को आखिरी दिन पार्श्वनाथ हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि शिविर में 61 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया।

शिविर के दौरान 113 व्यक्तियों ने अपने खून की जांच करवा कर भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करन का संकल्प भी लिया। संस्था अध्यक्ष मनीष मेहता ने बताया कि संस्था द्वारा भगवान महावीर के सिद्धांत जियो और जीने दो की प्रेरणा को आगे बढ़ाया जा रहा है। संस्था सचिव ने बताया कि सेवा सप्ताह संपत सिंह डांगी की तृतीय स्मृति में प्रवीण कुमार, नितिन कुमार, विक्रम कुमार डांगी परिवार के सौजन्य से किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष सुनील मेहता ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत संस्था द्वारा गोशाला में चारा और गुड़ वितरण, कबूतरों को दाना वितरण, पक्षियों के लिए परिंडे की व्यवस्था करना, वृद्धाश्रम में सेवा, आंगनबाड़ी केंद्र पर निर्धन बच्चों को कुर्सियां, वाटर केन और आवश्यक पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। अस्पताल में रोगियों को फल वितरण समेत अन्य कई सेवा कार्य किए गए।

ब्यावर. जैन सोश्यल ग्रुप के शिविर में रक्तदान करते सदस्य।

Source

Related posts

Mohini Beauty Parlor Beawar

Rakesh Jain

Ajmer Finance Beawar

Rakesh Jain

अब वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को दी जाएगी कम्प्यूटर शिक्षा

Beawar Plus