A to E Beawar News Latest

पालिका प्रशासन ने की 300 किलो पॉलीथीन जब्त

नगर पालिका प्रशासन द्वारा बुधवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथीन का उपयोग करने वालो के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक दूकानदार के यहां से करीब 300 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की। अधिशासी अधिकारी मुकेश शर्मा के नेतृत्व में पालिका की टीम ने बालाजी रोड़ स्थित नंद मार्केट में एक दूकानदार के यहां कार्यवाही को अंजाम देते हुए करीब 300 किलो पॉलीथीन जब्त की। कार्यवाही के दौरान पालिका की गठित टीम में सफाई निरीक्षक राजेन्द्र सोलंकी, रघुवीर शर्मा सहित अन्य शामिल थे। गौरतलब है कि शहर में आए दिन पालिका प्रशासन द्वारा कार्यवाही किए जाने के बावजूद दूकानदारों द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथीन का प्रयोग बैखोफ किया जा रहा है। 

News Source

Related posts

धूमधाम से मनाई चैतन्य महाप्रभु की जयंती

Beawar Plus

Rukmani Cold & Bakers Corner Beawar

Rakesh Jain

Milan Automobiles Beawar

Rakesh Jain