A to E Beawar News Latest

शोभायात्रा के साथ आर्य समाज का वार्षिकोत्सव शुरू

शोभायात्रा के साथ आर्य समाज का वार्षिकोत्सव शुरू

आर्य समाज के 96वां वार्षिकोत्सव का आगाज मंगलवार को ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर शहर में प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आर्य वीरों व वीरांगनाओं ने लाठी, तलवार, भाला तथा कटार चलाकर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। इसी प्रकार जिम्नास्टिक, डम्बल, बिगुल एवं ब्रास बैंड का भी प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में संयोजक महेश मालू, प्रधान इंद्रदेव आर्य, ओमप्रकाश काबरा, महेश गुप्ता, किशनलाल जांगिड़, वैभव तोषनीवाल, सत्यनारायण मालानी, विष्णुदेव आर्य, हरिदेव आर्य, ओम मुनि, महेश मालू, भूदेव आर्य सहित अन्य मौजूद थे।

News Source

Related posts

ब्यावर डिपो की राेडवेज बसाें का 8 रूट पर संचालन बंद

Beawar Plus

पहले दिन 13 लोगों ने लिए नामांकन पत्र

Beawar Plus

दीपावली से पहले हर क्षेत्र में चलेगा विशेष सफाई अभियान

Beawar Plus