A to E Beawar News Latest

मिलेगा रोजगार आयुक्तालय ने किया अनुबंध, कॉलेज विद्यार्थियों को सेलिंग स्किल, ऑफिस एडमिन्सट्रेशन, रिटेल सेल्स सहित अन्य रोजगार संबंधी कोर्स का मिलेगा प्रशिक्षण

सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा का ज्ञान देने के साथ ही कॉलेज समाप्ति के बाद रोजगार दिलाने के उद्देश्य से कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय विद्यार्थियों को दक्ष करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान व आईसीआईसीआई एकेडमी फॉर स्किल के बीच विद्यार्थियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षित विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने हेतु एमओयू किया गया। जिसकी क्रियान्विति समस्त राजकीय महाविद्यालय में होंगी। जिसके तहत विद्यार्थियों को सेलिंग स्किल, ऑफिस एडमिन्सट्रेशन, रिटेल सेल्स सहित अन्य रोजगार संबंधी कोर्स का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस मुख्य कॉलेज विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर निजी संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। 

30 वर्ष तक के विद्यार्थी प्राप्त कर सकेंगे लाभ : अधिकारियों ने बताया कि इस कोर्स का लाभ कॉलेज के नियमित होने के साथ ही 18 से 30 वर्ष तक के विद्यार्थी ही लाभ प्राप्त कर सकेंगे। प्रशिक्षण अवधि का समय 3 माह तक का रखा गया है। जिसकी शुरूआत 15 मई से होगी। 

News Source

Related posts

तेजा क्रिकेट ट्रॉफी में लामाना बनी चैंपियन

Beawar Plus

Anokhi Girls Wear

Beawar Plus

Smart Choice Beawar

Rakesh Jain