A to E Beawar News Latest

अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू प्रतियोगिताअाें का आयोजन

जयंती महोत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना एवं श्री अग्रसेन महाराज की पूजा अर्चना के बाद ध्वजारोहण के साथ हुआ। महोत्सव के तहत रविवार को चम्मच दौड़, 100 मीटर दौड़, धीमी साइकिल रेस, तीन टांग दौड़, युवकों के लिए धीमी वाहन रेस, क्रिकेट, महिलाओं के लिए गोला फेंक, गली क्रिकेट, विचित्र वेशभूषा व हाऊजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे पूर्व शनिवार को कलर भरो, चित्रकला, कबड्‌डी, म्यूजिकल कुर्सी रेस, गोत्र उच्चारण, नृत्य आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सांयकाल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसमे समाज बंधुओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान अग्रसेन मण्डल अध्यक्ष शिवनारायण नागौरी, रमेशचंद गर्ग, दिनेश सिंहल, विनोद गोयल, प्रवीण बंसल, मुकेश तायल, श्यामसुंदर अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, मधुसुदन कानोड़िया, राकेश गर्ग, राजेन्द्र गर्ग, अशोक गोयल, जुगलकिशोर तायल, बृजेश गर्ग, श्रवण नागौरी, सुभाष नागौरी, विश्वास गर्ग, अर्पित मित्तल, अर्पित गर्ग, पुनीत मित्तल, कृष्णा मित्तल, संगीता गर्ग, अंजू मित्तल, राधा सिंहल, शीलू मित्तल, आशा जिंदल, जया बिंदल, शिल्पी मित्तल सहित काफी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।

वैष्णव भवन में महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना कर महोत्सव का शुभारंभ करते अग्रसेन मण्डल अध्यक्ष शिवनारायण नागौरी व अन्य।

New Source

Related posts

Milan Boutique & Ladies Tailor Beawar

Rakesh Jain

जान को जोखिम, उड़ रही नियमों की धज्जियां

Beawar Plus

Kumawat Cycle and Company Beawar

Rakesh Jain