A to E Beawar News Latest

मैराथन में युवाओं ने दिखाया उत्साह

बड़ाखेड़ा में शिव शक्ति मित्र मंडल के सानिध्य में मैराथन दौड़ का आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विधायक शंकर सिंह रावत, प्रधान गायत्री रावत अध्यक्ष थे। मैराथन दौड़ में टॉडगढ़ उपखंड, ब्यावर, मसूदा, भीलवाड़ा के 125 युवाओं ने भाग लिया। 11 युवाओं ने 13 मिनट में 6 किमी की दूरी तय की। दौड़ में जगदीश सिंह मसूदा प्रथम, राजेन्द्र व्यास द्वितीय एवं मुकेश गुर्जर महेंद्र गढ़ हरियाणा रहे। गोपाल कुमावत भीलवाड़ा, पर्वत सिंह खरवा, शिवराम सिंह मसूदा, महेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, राहुल सिंह, सुमेर सिंह आदि ने क्वालीफाई किया। विधायक शंकर सिंह रावत, प्रधान गायत्री रावत एवं अतिथियों ने प्रथम रहे खिलाड़ी को 3100, द्वितीय को 1100, तृतीय 500 एवं अन्य वरीयता प्राप्त कर्ता को 200 रुपए नकद देकर सम्मानित किया गया। हुकुम सिंह, आनंद सिंह, महेंद्र सिंह, रूप सिंह , बबलू प्रजापत, हेम सिंह, गोपाल सिंह, मोहन सिंह पंवार, गणपत सिंह आदि मौजूद थे।

News Source

Related posts

Vijay Dental Clinic Beawar

Rakesh Jain

The Choice Jewellers Beawar

Rakesh Jain

डीएलबी ने मांगी पालना रिपोर्ट

Beawar Plus