Beawar News

BDN एडमिन ने रक्तदान कर मनाया ब्यावर के वरिष्ठ पत्रकार श्री रामप्रसादजी कुमावत का जन्म दिन

BDN एडमिन ने रक्तदान कर मनाया ब्यावर के वरिष्ठ पत्रकार श्री रामप्रसादजी कुमावत का जन्म दिन
ब्यावर शहर के वरिष्ठ पत्रकार, कलम के धनी, दैनिक निरंतर समाचार पत्र के संपादक ब्यावर डैली न्यूज BDN के संरक्षक श्री मान रामप्रसाद जी कुमावत साहब को BDN परिवार की ओर से जन्म दिन की बहुत बहुत शुभकामना ओर हार्दिक बधाई ।
जन्म दिन के मौके पर BDN के एडमिन हेमेन्द्र सोनी ने AKH में स्वेच्छिक रक्तदान कर भाईसाहब के लंबे जीवन के लिए मंगलकामना की ।
यह हेमेन्द्र सोनी का 20 वॉ रक्त दान था
इस मौके पर उदघोषक ओम जी मावर, निखिल जैन, ईशान कुमावत, दुर्गा भाई जगवानी आलू वाले, मीत भाई चौहान AKH, रक्त बैंक प्रभारी डाक्टर मुकुल जी रक्त बैंक के स्टाफ सहित BDN सदस्य उपस्थित थे ।
सोने पे सुहागा
आज BDN एडमिन द्वारा किये गए स्वेच्छिक रक्त दान के उपरांत रक्त बैंक प्रभारी डाक्टर मुकुल जी ने एक ब्लड डोनर कार्ड बना कर दिया उस कार्ड से किसी को भी रक्त की आवश्यकता होने पर उसको अस्पताल में उक्त कार्ड दिखाने पर रक्त उपलब्ध करवाया जाता है ।
जैसे ही हम रक्त दान कर अस्पताल से बाहर आये और एक गंभीर मरीज के लिए उसके परिजन ब्लड की व्यववस्था करने के लिए दौड़ धूप कर रहे थे, व्यवस्था ना होने के कारण रक्त के लिए परेशान हो रहे थे । हमने उनसे संपर्क कर वो कार्ड उन्हें देकर उनकी ब्लड की आवश्यकता को पूरा किया इस प्रकार आज एक ही दिन में दो दो सेवा कार्य करने का लाभ मिला ।
💐 रक्त दान करके देखो अच्छा लगता है । 💐
निखिल जैन @ BDN जिला ब्यावर
    

News Source

Related posts

अब ऑनलाइन जमा हो सकेगी डाकघर आरडी की मासिक किस्त

Beawar Plus

सहूलियत मिलने की बजाए बढ़ी अव्यवस्थाएं

Beawar Plus

ट्रेक दोहरीकरण का काम शुरू, रेल सेवाएं रहेगी प्रभावित

Beawar Plus