Beawar News Latest Beawar Events

धार्मिक शिविर शुरू

ब्यावर| गुरुमुक्ता मिश्री जैन समिति के तत्वावधान में दस दिवसीय धार्मिक शिक्षण शिविर गुरुवार से शुरू हुआ। शिविर का शुभारम्भ महासती डॉ.चेतना, हेमप्रभा दिव्यश्री के सानिध्य में हुआ। अशोक पालडेचा ने बताया कि धार्मिक शिविर में 370 बच्चों ने भाग लिया। शिविर में डॉ. संगीता लालवाणी, पारस, नेहा भंसाली, विनीता कोठारी, सरिता कुमट, नीता, ऋतु मकाणा अभिषेक श्रीमाल बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस अवसर पर बच्चों को शिविर की उपयोगिता उद्देश्य के बारे में बताते हुए बचपन से ही धार्मिक ज्ञान संस्कारों का बीजारोपण करने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर पारसमल लोढा, राजेन्द्र ओस्तवाल, राजेन्द्र कुंकुलोल, दुलीचंद मकाणा, उत्तम भंडारी, ज्ञानचंद बाबेल, प्रकाश मेहता, सुरेन्द्र ओस्तवाल, विमल खींचा, प्रकाश मकाणा, विनीत बलाई, राहुल छल्लाणी, दौलत तातेड़, मनीष कुंकुलोल आदि उपस्थित थे।

News Source

Related posts

ब्यावर के टोल प्लाजा के 35 फीसदी वाहनों पर नहीं लगे फास्टैग

Beawar Plus

मदर चाइल्ड विंग में पाइप लाइन से होगी ऑक्सीजन की सप्लाई

Beawar Plus

भामाशाह डिजिटल शिविर आज से

Beawar Plus