A to E Beawar News Latest

खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है : पारस पंच

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चांगगेट की ओर से आयोजित कराई जा रही 64वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित कराई जा रही खेलकूद प्रतियोगिता के समपान समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप-प्रज्ज्वलन व ईश वन्दना के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का विद्यालय संयोजक के द्वारा माला व साफा पहनाकर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपाल सिंह आपावत द्वारा स्वागत सम्बोधन व प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद पारस जैन (पंच) ने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है एवं ऐसी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए तथा किसी भी कार्य करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। अध्यक्ष मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक, अजमेर ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगिता की सफलता के लिए संयोजक रूकमणि चौधरी को बधाई देते हुए सभी शारीरिक शिक्षकों व कार्यालय कार्मिकों की सेवाओं को सराहा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले सभी प्रतियोगियों को मोमेंटो व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में संयोजक विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सभी शारीरिक शिक्षकों व कार्यालय कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशंसा-पत्र व स्मृति-चिन्ह देकर सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में कुल 109 विद्यालयों के 455 छात्रों व 354 छात्राओं ने भाग ने भाग लिया। मंच संचालन रूकमणि चौधरी व मोहन सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में विजय शर्मा, स्नेहलता माहेश्वरी, प्रमोद शर्मा, राजेश परिहार, सुरेन्द्र कोठारी, रोशन सिंह, लेखपाल, रमेश वैष्णव, नरेश कुमार, राकेश शर्मा तकनीकी सलाहकार, अशोक तुन्दवाल, मनोहरलाल सोनी, कृष्णकान्त, सौरभ, कमलजी, विक्रमसिंह, सुरेश कुमार व सुरेश कुमार देवानी सहित अन्य मौजूद रहे।

News Source

Related posts

ग्लैमर सैलून Beawar

Rakesh Jain

Job in Beawar

Rakesh Jain

Aniket Fashion Beawar

Rakesh Jain