Beawar News

युवतियों को मिलेगा विभिन्न कोर्सों का प्रशिक्षण

ब्यावर| श्रीअग्रवाल सलेमाबादी पंचायत संस्था सेवायतन की ओर से 9 जून से अजमेरी गेट स्थित अग्रवाल मारवाड़ी पंचायत भवन में समर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। संस्था सचिव जितेन्द्र गर्ग ने बताया कि शिविर में महिलाओं युवतियों को विभिन्न कला, कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह शिविर 17 जून तक संचालित किया जाएगा। कैम्प के सफल संचालन के लिए संस्था अध्यक्ष आर.सी.गोयल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें वासुदेव सिंहल, नरेश गुप्ता, ताराचंद बंसल, अरुणा गुप्ता, निशा जैन को संयोजक का दायित्व दिया गया है।

News Source

Related posts

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के खेलभत्ते में 8 साल बाद बढ़ोतरी

Beawar Plus

मदर्स डे पर दो महिलाओं ने पेश की मिसाल

Rakesh Jain

शिविर में विद्यार्थियों को कैशलेस पेमेंट के बारे में दी जानकारी

Rakesh Jain