A to E Beawar News Latest

मानसून की पहली बारिश में भीगा शहर

लंबे इंतजार के बाद मानसून ने शहर में दस्तक दे दी। जुलाई के पहले गुरुवार को झमाझम बारिश के साथ शहर खूब भीगा। इस दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने पहले ही मानसून के अाने की घोषणा कर दी थी। गुरुवार काे उपखंड समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी गरज व चमक के साथ जोरदार बौछारें पड़ीं। मानसून के समय पर आने से मौसम विभाग और शहर वासियों ने राहत की सांस ली। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली तो वहीं शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। पूरे शहर में जगह जगह पानी भर गया और घंटों रख रखाव के नाम पर बिजली बंद रखने वाले निगम की भी पोल सामने आ गई। करीब पौन घंटे हुई बारिश के बाद शहर के कई हिस्से अंधेरे में डूब गए। देर रात तक कुछ हिस्सों में विद्युत आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। समाचार लिखे जाने तक बारिश जारी थी। 

News Source

Related posts

ऑनलाइन नजर रखने के लिए 167 फीडर को मॉडम से किया कनेक्ट

Beawar Plus

Beawar News एकेएच में नाक का जटिल ऑपरेशन सफल

Rakesh Jain

Jai Ganesh Fresh Fruit Counter Beawar

Rakesh Jain