Beawar News

भवन अनुज्ञा एवं संकर्म समिति ने 50 प्रकरण निस्तारित

नगरपरिषद आयुक्त कक्ष में भवन संकर्म एवं अनुज्ञा समिति की बैठक मंगलवार को हुई। इस अवसर पर समिति ने विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा करते हुए उनका निस्तारण किया। समिति अध्यक्ष लेखराज कंवरिया ने बताया कि परिषद प्रशासन की ओर से समिति के समक्ष 50 प्रकरण पेश किए गए। जिन पर चर्चा करने के बाद समिति सदस्यों ने बहुमत के साथ इन पर मंजूरी की मुहर लगाई। इसी के साथ ही हर माह के दूसरे बुधवार को समिति की बैठक करने का निर्णय लिया है। बैठक में लेखराज कंवरिया, पूजा कुमावत, कौशल्या तुनगरिया, सीमा शर्मा, देवेंद्र सैन, एटीपी नितिन मीणा, एईएन पदमसिंह चौधरी, जेईएन शाबिर खान, लिपिक सुरेश काठात उपस्थित थे।

News Source

Related posts

विद्यार्थियों की खर्ची पर सरकार की नजर

Beawar Plus

पक्षियों के लिए परिंडों का किया वितरण

Beawar Plus

बुद्ध पूर्णिमा पर आज होगी वन्य जीव गणना

Beawar Plus