Beawar News

शिविर में छात्रों ने की सफाई

राजकीय स्कूलों में चल रहे सामाजिक शिविर में विद्यार्थियों नित नई जानकारियां दी जा रही है। जहां विद्यार्थियों को सामजिक जानकारियों से रूबरू करवाया जा रहा है। राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिविर में बुधवार को आठवें दिन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता साम्प्रदायिक सद्भाव विषय पर पत्र वाचन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जहां प्रथम स्थान पर प्रदीप गुरुबानी, श्याम सिंह द्वितीय चेतन शर्मा तथा मोहित रेगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिविर प्रभारी दिनेशचंद सिंगारिया ने बताया कि सत्र के द्वितीय चरण में शिविरार्थियों ने स्कूल भवन के बरामदे कमरे की सफाई कर श्रम दान किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान नारायण सिंह पंवार, श्रीकिशन वैष्णव, रमेशचंद मेहरानिया, नरेश कुमार आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में चल रहे शिविर की प्रभारी बीना चौधरी ने बताया कि छात्राओं ने मेवाड़ी गेट स्थित शिव मंदिर की सफाई की। इससे छात्राओं में समूह के रूप में कार्य करना, सहभागिता से कार्य करवाने की जागृति उत्पन्न करना तथा छात्राओं को समाज के प्रति उत्तरदायित्व को समझाया गया।

 

News Source

Related posts

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Beawar Plus

खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है : पारस पंच

Beawar Plus

स्वच्छ भारत के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार करने का दिलाया संकल्प

Beawar Plus