A to E Beawar News Latest

कुश्ती व जूडाे में सेंट्रल अकादमी श्री सीमेंट स्कूल को दोहरा खिताब

भंवरलाल गोठी स्कूल में आयोजित 64वीं जिला स्तरीय कुश्ती व जूडाे प्रतियोगिता में सेन्ट्रल अकादमी श्री सीमेन्ट स्कूल को 14 वर्ष छात्र वर्ग में चैम्पियनशिप व 17 वर्ष छात्र वर्ग में उपविजेता का खिताब मिला है। कोच चंद्रप्रकाश गहलोत ने बताया कि प्रतियोगिता में शाला के 37 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र रफीक मोहम्मद, संदीप रावत व विशाल यादव ने प्रथम, अमित कुशवाह, चिन्मय पालड़िया, शाहिना कुरैशी ने द्वितीय, शोभित तंवर, पुष्पेंन्द्र सिंह, ज्योति रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निदेशक सुरेश माथुर और प्राचार्या श्यामा हावा ने विजेता खिलाड़ियाें का स्वागत किया व उज्जवल भविष्य की कामना की। विजेता खिलाड़ी कांकरोली राजसमंद में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अजमेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

News Source

Related posts

कोरोना से लड़ने के लिए पर्याप्त संख्या में वेंटिलेटर्स, आईसीयू बैड्स और रैपिड टेस्टिंग किट्स उपलब्ध कराई जाएंगी – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

Rakesh Jain

धार्मिक संस्कार शिविर में बच्चों को दी जानकारी

Rakesh Jain

पशुपतिनाथ बोरवेल Beawar

Rakesh Jain