A to E Beawar News Latest

कॉलेज में पार्किंग फ्री करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य पुखराज देपाल को ज्ञापन देते हुए नियमित विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। नगर मंत्री निशांत सिंहल ने बताया कॉलेज के नियमित विद्यार्थियों से प्रवेश शुल्क के साथ ही पार्किंग शुल्क भी लिया जाता है, इसके बावजूद विद्यार्थियों को परीक्षा के समय प्रतिदिन 10 रुपए का शुल्क अदा करना पड़ता है, जो विद्यार्थियों पर दोहरी मार है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परीक्षा के समय नियमित विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पार्किंग सुविधा दिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालो में छात्र संघ उपाध्यक्ष विनोद सिंह रावत, छात्र संघ महासचिव सूर्य प्रकाश जोशी, विजय सिंह चौहान, दुष्यंत सिंह रावत, आत्माराम मीणा, पुष्पेंद्र साहू, लक्की राव, हेमेंद्र सिंह, अशोक जाट, जितेंद्र सिंह, हरीश कुमार, रवि सेन, सोनू गुर्जर, त्रिलोक सेन, पूनम चौहान, प्रिया सावला, निकिता चौहान, आदित्य राठौड़, श्याम पटेल, लव-कुश, घनश्याम बंजारा, चेतन प्रकाश आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

News Source

Related posts

Ganpati Bakery & Fast Food Beawar

Rakesh Jain

ब्यावर के टोल प्लाजा के 35 फीसदी वाहनों पर नहीं लगे फास्टैग

Beawar Plus

Domestic RO machines Beawar

Rakesh Jain