Beawar News

सभापति तथा आयुक्त ने किया मेला स्थल का दौरा

Beawar

सभापति तथा आयुक्त ने किया मेला स्थल का दौरा

शहर में नगर परिषद की ओर से आगामी 18 से 20 सितम्बर तक भरने वाले ऐतिहासिक तीन दिवसीय मेले की तैयारियों जोर-शोर से शुरू हो गई है।

परिषद प्रशासन मेले में किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। सभापति शशिबाला सोलंकी मेले की सभी तैयारियों तथा व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए है। तैयारियों के लिए स्वयं मौके पर जाकर सभी प्रकार की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही है। शनिवार को भी सभापति सौलंकी परिषद आयुक्त सुखराम खोखर, मेला संयोजक नरेश कनोजिया के साथ सुभाष उद्यान पहुंची। बिचड़ली तालाब की पाल पर चल रहे पाल विस्तारीकरण कार्य के दौरान किए जा रहे फेसवाल निर्माण कार्य को देखा तथा उक्त कार्य को शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। मेले के दौरान लगने वाले झूलों के स्थानों का चयन करते हुए झूले लगवाने का काम शुरू करवाया। निरीक्षण के दौरान मेला सह संयोजक अंगदराम अजमेरा मेले समिति के लेखराज कंवरिया, मंगतसिंह मोनू, विनोद खाटवा, राधेश्याम प्रजापत तथा भरत बाघमार आदि शामिल थे।

News Source

Related posts

अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू प्रतियोगिताअाें का आयोजन

Beawar Plus

5 साल से पहले प्राइवेट स्कूल नहीं बदल सकेंगे यूनिफॉर्म

Beawar Plus

मार्च में गर्मी ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, पारा 40 डिग्री पर पहुंचा

Beawar Plus