A to E Beawar News Latest

कक्षा 9 व 11 की परीक्षाएं दस अप्रैल से होंगी शुरू

जिला समान परीक्षा योजना (माध्यमिक) के तहत जवाजा ब्लॉक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, जो 23 अप्रैल तक संचालित होगी। जवाजा ब्लॉक एसीबीओ मिठ्‌ठा सिंह ने बताया कि परीक्षा का आयोजन ब्लॉक के 523 सरकारी व निजी स्कूलों में आयोजित होगी। जहां दोनों कक्षाओं के करीब 30 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। मिठ्‌ठा सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर परीक्षा तिथियों में परिवर्तन होने पर संस्था प्रधानों को अवगत करवा दिया गया है। 

प्रश्न पत्रों का वितरण 4 व 5 अप्रैल को : समान परीक्षा योजना के तहत प्रश्न पत्रों का वितरण चार व पांच अप्रैल को किया जाएगा। मिठ्‌ठा सिंह ने बताया संबधित स्कूलों में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगा। प्रश्न पत्र लेने के लिए संस्था प्रधान को स्वयं उपस्थित होना होगा या विद्यालय स्टाफ के एक सदस्य के साथ अधिकार पत्र देकर भेजना होगा। सभी संस्था प्रधानों को 30 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित करना होगा। 

यह रहेगा कार्यक्रम : 10 अप्रैल को सुबह 8 से 11.15 तक कक्षा 9वीं व 11वीं की अंग्रेजी विषय के साथ परीक्षा की शुरूआत होगी। इसके बाद 11 अप्रैल को हिन्दी विषय की परीक्षा होगी। 12 अप्रैल को कक्षा 9वीं की समाजोपयोगी योजनाएं व कक्षा 11वीं की अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान व कृषि जीव विज्ञान की परीक्षा प्रथम पारी सुबह 8 से 11.15 तक व दूसरी 11.45 से दोपहर 3 बजे तक कक्षा 11वीं की कम्प्यूटर विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 13 व 14 अप्रैल को अवकाश के बाद 15 अप्रैल को कक्षा 9वीं की विज्ञान व कक्षा 11वीं की प्रथम पारी में राजनीति विज्ञान व गणित तथा दूसरी पारी में गृह विज्ञान की परीक्षा होगी। 16 अप्रैल को कक्षा 9वीं की स्वा.एव शा.शि तथा कक्षा 11वीं की पहली पारी में भौतिक विज्ञान, लेखाशास्त्र व इतिहास तथा दूसरी पारी में चित्रकला, 18 अप्रैल को कक्षा 9वीं की गणित तथा 11वीं में हिन्दी साहित्य, राजस्थानी साहित्य व उर्दृ साहित्य तथा दूसरी पारी में अंग्रेजी साहित्य विषय की परीक्षा होगी। 20 अप्रैल को कक्षा 9वीं की संस्कृत व उर्दृ तथा पहली पारी में कक्षा 11वीं की कृषि विज्ञान, व्या.प्रबंध व संस्कृत साहित्य तथा दूसरी पारी में लोक प्रशासन व दर्शनशास्त्र, 22 अप्रैल को कक्षा 9वीं की सूचना प्रौद्योगिकी, कक्षा 11वीं में प्रथम पारी में रसायन, भूगोल व कृषि रसायन तथा दूसरी पारी में समाजशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित होगी। 23 अप्रैल को कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान, कक्षा 11वीं की पहली पारी में समाजोपयोगी योजनाएं व दूसरी पारी में जीवन कौशल विषय की परीक्षा आयोजित होगी। 

News Source

Related posts

Shree Padmawati Jewelers Beawar

Rakesh Jain

Vernee Apollo Lite 4G Android 6 Deca Core 4GB RAM 32GB ROM 16MP Camera

Rakesh Jain

ब्यावर में सैनिक भर्ती मुख्यालय खोला जाए

Beawar Plus