A to E Beawar News Latest

अब वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को दी जाएगी कम्प्यूटर शिक्षा

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को वीडियो के माध्यम से निशुल्क कंप्यूटर ज्ञान दिया जाएगा। विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा अभियान के तहत निशुल्क कम्प्यूटर ज्ञान देने की यह योजना शिक्षा विभाग की पिछली योजना क्लिक के स्थान पर लागू की जाएगी। क्लिक में विद्यार्थियों से शुल्क दिए की वजह से सफल नहीं हो पाई थी। 

समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारियों का कहना है कि जिले में 492 स्कूलों में आरसीटी लैब व 35 स्कूलों में स्मार्ट कक्षा कक्ष बने हैं। वहीं शेष रहे स्कूलों में भी शीघ्र ही आईसीटी लैब संचालित होनी है। क्लिक योजना के तहत प्रत्येक स्कूल के संस्था प्रधानों को आरकेसीएल से मान्यता प्राप्त कम्प्यूटर इंस्ट्‌टीयूट से अनुबंध करना था। अनुबंध के तहत इस्टीट्यूट संचालन को 10 माह तक कक्षा 6 से 8वीं व कक्षा 9वीं व 10वीं के छात्र छात्राओं को 10 माह तक आरएससीआईटी का कोर्स कराना था। इसके एवज में कक्षा 6 से 8वीं के विद्यार्थियों को प्रत्येक माह 80 रुपए व कक्षा 9वीं व 10वीं के छात्र छात्राओं को 110 रुपए प्रतिमाह शुल्क के रूप में देनी थी। लेकिन हालात यह रहे थे कि योजना के शुरू होने के बाद जिले के 30 स्कूलों में ही क्लिक योजना शुरू हो सकी थी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्लिक योजना मात्र इसलिए फेल हो गई, क्योंकि विद्यार्थी 80 व 110 रुपए प्रतिमाह फीस नहीं दे पाए।

News Source

Related posts

फार्म भरने का आज अंतिम दिन

Beawar Plus

रूबरू कार्यक्रम 27 काे गहलाेत गार्डन में

Beawar Plus

विवाद के चलते किया किनारा, वैभव गहलोत सहित अन्य अतिथि नहीं आए |

Beawar Plus