A to E Beawar News Latest

विद्युत छीजत पर निगम नजर, मॉडम व ऑटोमेटिक मीटर रीडर इंस्टॉल

प्रदेश में विद्युत छीजत पर लगाम लगाए जाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार ने प्रदेश के तीनों डिस्कॉम को निर्देशित किया था।

सरकार के निर्देश मिलने के बाद प्रदेश की जयपुर, जोधपुर व अजमेर डिस्कॉम विद्युत छीजत को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके तहत तीनों निगम में स्थापित डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर पर मॉडम व ऑटोमेटिक मीटर रीडर लगाए जाने की कवायद की गई है।

जिससे विद्युत छीजत पर नजर रखी जा सके। विद्युत विद्युत निगम लिमिटेड की ओर से आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर प्रदेश भर में बिजली की चोरी एवं छीजत रोकने के प्रयास शुरु किए हैं। निगम की ओर से डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर पर लगाए जाने वाले यह मॉडम व ऑटोमेटिक मीटर रीडर इनमें दर्ज सूचना विभाग के आईटी सेंटर को देगा। जिससे संबंधित ट्रांसफार्मर या डीपी पर कितनी विद्युत चोरी या छीजत हुई है की जानकारी मिल जाएगी।
विभाग की ओर से इस व्यवस्था के लागू हो जाने के बाद काफी मात्रा में बिजली चोरी एवं छीजत को रोकने में सहूलियत होगी। सिस्टम के लग जाने के बाद विभाग की ओर से उपभोक्ता को दी गई पर यूनिट बिजली व उपभोक्ता की ओर से खपत की गई बिजली की सही जानकारी मिल सकेगी। जिससे निगम की विजलेंस टीम की ओर से उपभोक्ताओं की ओर से उपभोग की गई बिजली के अतिरिक्त बिजली यूनिट चोरी हुई या फिर छीजत में गई इसके बारे में पड़ताल करेगी।

Related posts

सुगंध दशमी पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

Beawar Plus

आचार संहिता हटने के बाद विभागों को प्रस्तावों पर मंजूरी का इंतजार

Beawar Plus

राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Beawar Plus