A to E Beawar News Latest

अच्छा पढ़ाने पर ट्रेनी टीचर्स को मिलेगा मानदेय

अच्छा पढ़ाने पर ट्रेनी टीचर्स को मिलेगा मानदेय

तक डाइट व एसआईआरटी (स्टेट इंस्टीट्यूट रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर) की ओर से उपचारात्मक शिक्षा दी जाएगी।

प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा के अधीन जिले के सरकारी स्कूलों में बीएसटीसी व बीएड वाले अभ्यर्थी प्रशिक्षण के तहत छात्र-छात्राओं को अध्ययन करा रहे हैं। सत्र 2017-18 में कक्षा पांचवीं की परीक्षा में 14 हजार 253 छात्र-छात्राओं को बी, सी व डी ग्रेड आई थी। इसमें 9 हजार 183 के बी, 4 हजार 651 के सी व 419 विद्यार्थियों को डी ग्रेड मिली थी। शिक्षा विभाग की ओर से उक्त विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए उपचारात्मक शिक्षा दी जाएगी।

प्रशिक्षु शिक्षक नवंबर से 70 दिनों तक उपचारात्मक शिक्षा देंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त शिक्षा प्रतिदिन सभी स्कूलों में एक साथ चलेगी, लेकिन छात्र-छात्राओं को बेहतरीन पढ़ाने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों को ही पुरस्कार राशि दी जाएगी।

ऐसे की जाएगी मॉनिटरिंग

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण की ब्लॉक स्तर पर मॉनिटरिंग की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पदेन प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। निरीक्षण में विद्यार्थियों को उपचारात्मक शिक्षा की गुणवत्ता देखी जाएगी। इस दौरान जो प्रशिक्षु शिक्षक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा करा रहे है,

News Source

Related posts

Kalpna Electronics Beawar

Rakesh Jain

तेजा मेले के लिए समितियों का गठन

Beawar Plus

पोल सरकार के मगर प्रचार-प्रसार निजी संस्थाओं का

Beawar Plus