A to E Beawar News Latest

कन्यादान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

श्रीमद् भागवत्(प्रभातफेरी) परिवार की ओर से रविवार को कन्यादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिवार के संयोजक संजय घीया ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन बजरबट्टू संत फतेहगिरी तथा संरक्षक ओमप्रकाश घीया के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार की विवाह योग्य कन्याओं को अलमारी, पंलग, गद्दे, सिलाई मशीन, प्रेस, स्टील की टंकी, बर्तन सेट, टेबल पंखा, चार कुर्सी टेबल, सोन चांदी के आभूषण आदि सामाग्री भेंट की गई। कार्यक्रम में परिवार के भजन गायकों द्वारा मायरे के भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के बाद कन्याओं को विधिवत रूप से विदा कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में सत्यनारायण सोनी, राजेन्द्र शर्मा, अनिल राठी, प्रदीप खण्डेलवाल, ओमप्रकाश शर्मा, गणपत परिहार, राजेन्द्र सांखला, भगवान सांखला, राकेश भंडारी, हरीश सांखला, प्रेमनारायण राठी, बंसत सोनी, शैलेन्द्र कुमावत, श्रीकांत बिहाणी, झंवरीलाल सिसोदिया, लक्ष्मीचंद भंडारी, लक्ष्मीबाई, विमला देवी, कांताबाई, सुनीता देवी, अल्का, रेणु घीया सहित चौहान कॉलोनी प्रभात फेरी, रूकमणि मंडल, नृसिंह मंदिर, महिला मंडल, लायंस क्लब, डायमंड गौशाला ट्रस्ट के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News Source

Related posts

आभा लेडीज टेलर्स Beawar

Rakesh Jain

दैनिक भास्कर स्टूडेंट अचीवर्स अवार्ड समारोह आज

Beawar Plus

आचार संहिता हटने के बाद विभागों को प्रस्तावों पर मंजूरी का इंतजार

Beawar Plus