A to E Beawar News Latest

जयपुर में छाए ब्यावर के कराटे किड

जयपुर में 13 से 14 मई तक आयोजित हुई नेशनल लेवल कराटे चैंपियनशिप 2019 में 2 डिग्री ब्लैक बेल्ट जितेंद्र के निर्देशन में ब्यावर के कराटे किड का जलवा छाया रहा। टीम ने 5 गोल्ड, 7 सिल्वर और 5 ब्राॅन्ज मेडल जीते। पुष्पेंद्र सिंह और कुमारी रिंकू ने ने फाइट में गोल्ड और काता में सिल्वर जीते। विनिता ने फाइट और काता में सिल्वर, कृतिका ने फाइट में ब्राॅन्ज और काता में गोल्ड जीता। हर्ष ने फाइट में ब्रॉन्ज और काता में सिल्वर, हिमांशू आचार्य ने फाइट में ब्रॉन्ज अौर काता में गोल्ड, हिमांशु चौहान में फाइट में सिल्वर और काता में सिल्वर, तन्मय सिंह ने फाइट में सिल्वर काता में गोल्ड, नवीन ने फाइट में ब्रॉन्ज और काता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।

News Source

Related posts

Auto Draft

Beawar Plus

T.K. Novelty Beawar

Rakesh Jain

राज्य पुरस्कार से सम्मानित हुए 12 स्काउट्स

Beawar Plus