A to E Beawar News Latest

रैली से दी निरोग रहने की सीख

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूंद्री मालदेव में पंचायत के अधीन विद्यालयों के शिक्षकों की ओर से रन फॉर निरोगी राजस्थान रैली का आयोजन किया गया। जिसका प्रतिनिधित्व सरपंच काना राम गुर्जर ने किया। एस एम सी के पूर्व अध्यक्ष दलवीर सिंह व बलवीर सिंह तथा प्रधानाचार्या ज्योति सोमानीकी ओर से स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या में परिवर्तन करने की सलाह दी गई। मंच संचालन बहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम में चन्द्र प्रकाश पारवानी , गोपाल सिंह , गोपाल सिंह रावत, भगवान सिंह ठेकेदार रामावतार कुमावत, हिम्मत सिंह, जयश्री जैन, भारती बोडाना आदि मौजूद रहे।
कुन्दन नगर विकास समिति के चुनाव व पार्षछ अभिनन्दन समारोह मेवाड़ी गेट बाहर हुआ। इसमें वार्ड ४९ की पार्षद सुशीलादेवी प्रजापत सहित पूर्व पार्षद राधेश्याम प्रजापत, अमित प्रजापत का स्वागत किया गया। समिति के संरक्षक नेमीचन्ल्द कोइारी की ओर से चुनाव सम्पन्न कराए गए। जिसमें पप्पू पदावत को अध्यक्ष, प्रकाशचन्द तातेड़ को उपाध्यक्ष, सुनील बोहरा को मंत्री, गौतमचन्द बोहरा को संगठनमंत्री, पदमचन्द सांड को कोषाध्यक्ष चुना गया।
जमालपुरा स्थित गंगा मैया मन्दिर प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय शोषित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बीरम राम भट्ट, उपाध्यक्ष कमल किशोर व रेगर सामज के अध्यक्ष कैलाश खोरवाल के तत्वावधान में रेगर समाज के जरूरतमंद ३५ बच्चों को ट्रेक सूट का वितरण किया गया।

News Source

Related posts

अजमेर रोड पर 300 मीटर सड़क का विस्तारीकरण व डामर कार्य हुआ पूर्ण

Beawar Plus

पशुपतिनाथ बोरवेल Beawar

Rakesh Jain

Technical q Computers Beawar

Rakesh Jain