A to E Beawar News Latest

श्रीसीमेंट को लागत प्रबंधन के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

श्रीसीमेंट को लागत प्रबंधन के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

श्री सीमेंट लिमिटेड को ‘लागत प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में गत 16 अक्टूबर को आयोजित समारोह में केंद्रीय रेलवे एवं काेयला मंत्री पीयूष गोयल ने श्री सीमेंट के उपाध्यक्ष आरएन डाणी, उप महाप्रबंधक दीपक पालीवाल एवं प्रबंधक सिद्धार्थ भंडारी को यह पुरस्कार प्रदान किया।

श्री सीमेंट को निजी क्षेत्र की मेगा उत्पादन इकाईयों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में आईसीएसआई के चेयरमैन अमित आप्टे, उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह, प्रमुख कंपनियों के वरिष्ठ एवं प्रमुख अधिकारी, उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां एवं प्रसिद्ध मैनेजमेंट कंसलटेंट आदि भी उपस्थित थे।

इस पुरस्कार की प्राप्ति पर कंपनी के चेयरमैन बीजी बांगड़, प्रबंध निदेशक एचएम बांगड़, संयुक्त प्रबंध निदेशक प्रशांत बांगड़ ने बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ रही लागत के बावजूद श्री सीमेंट ने लागत एवं प्रबंधन तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं दक्षतापूर्ण प्रदर्शन किया है।

कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक पीएन छंगाणी, अध्यक्ष संजय मेहता, संयुक्त अध्यक्ष अरविंद खीचा ने कंपनी को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान पर श्री परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार कंपनी के उच्च प्रबंधन के कुशल मार्गदर्शन, नेतृत्व, सकारात्मक एवं उच्च सोच तथा सभी को साथ लेकर काम करने की क्षमताओं का परिचायक है।

News Source

Related posts

पंचायतराज चुनावों के लिए टीम पहुंची आज से पंच-सरपंच के नामांकन

Beawar Plus

असु चंड मेले पर गूंजा आयोलाल-झूलेलाल

Beawar Plus

कांग्रेस स्थापना दिवस 28 दिसंबर को मनाया जाएगा

Beawar Plus