A to E Beawar News Latest

अस्पताल के मेन रोड पर गड्ढों से लोग परेशान

अस्पताल के मेन रोड पर गड्ढों से लोग परेशान

पांच जिलों के मरीजों को राहत पहुंचाने वाले राजकीय अमृतकौर अस्पताल की राह आसान नहीं रही। विशेष कर छावनी की ओर से आने वाले मार्ग पर सीवरेज के लिए कंपनी की ओर से किए जा रहे कार्य की धीमी रफ्तार के कारण मरीजों आैर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं और एंबुलेंस को भी अस्पताल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राजकीय अमृतकौर अस्पताल परिसर में सीवरेज ट्रीटमेंट को लेकर अस्पताल के क्वार्टरों और अस्पताल भवन में सीवरेज की नई लाइन डाली जा रही है। इस लाइन के लिए अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग के पास से लेकर छावनी रोड तक लाइन के लिए जेसीबी की मदद से गड्ढे तो खोद दिए गए। लेकिन इस कार्य की इतनी धीमी रफ्तार है कि करीब 1 माह से अधिक समय होने के बावजूद अभी तक सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य पूरा नहीं हो सका है।

गड्ढों में गिर रहे वाहन चालक : बुधवार शाम को भी एक बाइक सवार गड्ढे में गिर गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि उसे कोई गंभीर चाेट भी नहीं लगी।

News Source

Related posts

दीपावली से पहले हर क्षेत्र में चलेगा विशेष सफाई अभियान

Beawar Plus

Krishna Kids Wear Beawar

Rakesh Jain

मेगा ट्रेड फेयर परवान पर

Beawar Plus