A to E Beawar News Latest

वैट घटाने की मांग को लेकर पेट्रोल पंप रहे बंद

वैट घटाने की मांग को लेकर बुधवार को शहर व आसपास के क्षेत्रों के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे के लिए बंद रहे। शहर के समस्त पेट्रोल पंप बुधवार सुबह 6 बजे से गुरुवार सुबह 6 बजे तक बंद रहे। इस दौरान पंपों पर डीजल व पेट्रोल की बिक्री पूरी तरह से बंद रही। हालांकि घोषणा को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर वाहन मालिकों ने एक दिन पूर्व ही अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवा लिया था। इसी कारण मंगलवार को पंपों पर भीड़ नजर आई। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल के वेट में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी। ऐसे में पडौसी राज्यों की तुलना में यहां पर 5 से 9 रुपए महंगी दर पर पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। प्रति लीटर पर इतना अंतर होने के कारण पेट्रोल-डीजल की बिक्री कम होने लगी। साथ ही पेट्रोल-डीजल की तस्करी भी बढ़ गई। यह भी आरोप है कि सस्ता होने के कारण लोग अवैध रूप से पड़ाेसी राज्यों से खरीदकर प्रदेश में कम कीमत पर बेच रहे हैं। हड़ताल का भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल ने समर्थन किया।

News Source

Related posts

सुगंध दशमी पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

Beawar Plus

रूबरू कार्यक्रम 27 काे गहलाेत गार्डन में

Beawar Plus

Ganpati Computer Education Center & Accounting Solution

Rakesh Jain