A to E Beawar News Latest

प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए साइकिल यात्रा

जल संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त भारत पर निकाली जा रही ही अंतर्राष्ट्रीय साइकिल यात्रा के बिजयनगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। लायंस क्लब चेन्नई नाइटंएगल द्वारा गुजरात के भुज से 3 नवम्बर से निकली जा रही साइकिल यात्रा गुरूवार को सांय भीलवाड़ा से बिजयनगर पहुंची। इस मौके पर लायंस व लियो क्लब बिजयनगर एवं लायंस व लियो क्लब क्लासिक बिजयनगर द्वारा अगुवाई कर स्वागत किया गया। साइकिल यात्रा को पुलिस थाना लाया गया जहां थाना अधिकारी विजयसिंह रावत का साईकिल यात्रियों से परिचय करवाने के बाद पुलिस थाना परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान यात्रा संयोजक अमित शाह ने बताया कि साइकिल यात्री 28 दिन में करीब 3400 किमी का सफर तय करते हुए आसाम के कामरूप पहुंचेगे। उन्होंने बताया कि सेव वाटर सेव भारत के उद्देश्य के साथ सम्पूर्ण भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने व आमजन को जन जागृति लाना यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है। यात्रा में साइकिल चालक डॉ. मेजर जनरल एवीके मोहन, कैनन रामचंद्ररन, डॉ. शेखर राव, मेनमल्ली विनय बाबू, राकेश कुमार पवन, श्रीति स्वामीनाथन, बालाजी प्रसाद, भास्कर गोविंद राज, राजेंद्रन रामामूर्ति, ग्रीनसीना चंदन, विद्या चंदन आदि शामिल है। इस अवसर पर उप प्रान्त द्वितीय लॉयन सुधीर गोयल, क्षेत्रीय अध्‍यक्ष मुकेश तायल, लियो प्रान्तीय अध्यक्ष अरुण सोनी, लायंस क्लब अध्यक्ष राजकुमार बिंदल, सचिव राजेन्द्र धनोपिया, श्रवण नागौरी, विजय अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष राजेश तोषनीवाल, संदीप नहार, राजकुमार लुणावत, विजय गुप्ता, राजेन्द्र पामेचा सहित अन्य मौजूद थे।

News Source

Related posts

सुगंध दशमी पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

Beawar Plus

Krishna Kids Wear Beawar

Rakesh Jain

प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

Beawar Plus