A to E Beawar News Latest

पाइप लाइन हुई क्षतिग्रस्त हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा

शहर के मिल रोड स्थित पाइप से सप्लाई को दौरान हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह निकला। पानी बहने के चलते मौके पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। क्षेत्रवासियों की ओर से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना जलदाय विभाग को दी गई जिसके बाद विभाग की ओर से क्षेत्र की सप्लाई को बंद कर पानी के बहाव को रोका गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को मिल रोड क्षेत्र में जलदाय विभाग की ओर से पानी की सप्लाई की गई। इस दौरान क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर समीप स्थित पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बहने लगा। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मौके पर जेसीबी की ओर से खुदाई कार्य किया जा रहा है। उसी दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हो। गुरुवार को सप्लाई के दौरान पाइप लाइन से पानी व्यर्थ बहता देख लोगों को इसके क्षतिग्रस्त होने का पता लगा। जिसके बाद क्षेत्रवासियों की ओर से जलदाय विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर विभाग की ओर से क्षेत्र की सप्लाई को बंद किया गया । लेकिन तब तक पाइप लाइन से काफी मात्रा में पानी व्यर्थ बह चुका था।

News Source

Related posts

केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह : 514 को डिग्री, 33 स्टूडेंट्स को मिला गोल्ड मेडल

Beawar Plus

मतदान के लिए फोटो पहचान पत्र के अलावा वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य

Beawar Plus

ग्रामीण क्षेत्र में दौडेग़ी 450 बसें, मिलेगी सुविधा, आवागमन होगा सुगम

Beawar Plus