A to E Beawar News Latest

शल्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर 28 को

सेवा भारती समिति राजस्थान की शाखा सरवाड़ के तत्वावधान में कस्बे में 28 मार्च को खेरिया गेट स्थित यदुवंशी माली भवन में आयोजित होगा। 

सेवा भारती सचिव विजय सिंह पगारिया ने बताया कि प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक व दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे आयोजित शिविर में भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई जयपुर द्वारा शल्य चिकित्सा से संबंधित अपेंडिक्स, हर्निया, मसा, भगंदर, रसोली, नेत्र चिकित्सा संबंधी मोतियाबिंद, कालापानी, नाखूना, पलकबंदी आदि बीमारियों की जांच व ऑपरेशन किया जाएगा। 

पगारिया ने बताया कि शिविर में स्त्री रोग से संबंधित बांझपन, माहवारी, अंडाशय की गांठ, अस्थि रोग नाक- कान, गला व दंत रोग संबंधी मरीजों की जांच कर दवाइयां दी जाएंगी

News Source

Related posts

स्वायत्त शासन विभाग ने 60 दिन के लिए बढ़ाया सभापति सोलंकी का कार्यकाल

Beawar Plus

Krishna Events Beawar

Rakesh Jain

जल शक्ति अभियान के कार्यों का किया अवलोकन

Beawar Plus