A to E Beawar News Latest

रेडियोग्राफर्स ने किया दो घंटे काम का बहिष्कार

रेडियोग्राफर्स ने किया दो घंटे काम का बहिष्कार

प्रदेश में चल रही हड़तालों के दौर में अब रेडियोग्राफर्स व नेत्र चिकित्सा सहायक भी शामिल हो गए है। गुरुवार को राजकीय अमृतकौर अस्पताल में रेडियोग्राफर्स संवर्ग कर्मचारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इसदौरान आपातकालीन सेवा को छोडक़र किसी भी प्रकार का कोई एक्सरे आदि नहीं किया गया, जिस कारण अस्पताल में आने वाले रोगियों को एक्सरे करवाने के लिए दो घंटे का इंतजार करना पड़ा।

एसोसिएशन के जिला महासचिव घनश्यामसिंह ने बताया कि वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर रेडियोग्राफर्स संघर्षरत है। बहिष्कार के दौरान श्यामसिंह चौहान, घनश्यामसिंह सौलंकी, रामस्वरूप गुप्ता, दीपक मेहरा, धर्मेन्द्र सोनी, सुरज मेहरा, पुरूषोतम, रवि टांक आदि माैजूद थे। इसी प्रकार नेत्र चिकित्सा सहायकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। काली पट्टी बांधकर विरोध जताने वालों में सुनिता स्वामी, गोपाल दोलिया आदि शामिल थे।

News Source

Related posts

नगर परिषद पार्षदाें ने 1 माह पहले साैंपी थी परिषद आयुक्त काे सूची, अब तक सभी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं होने पर दिया धरना

Beawar Plus

नगर परिषद में दाेबारा से भाजपा काबिज, नरेश कनाेजिया बने सभापति

Beawar Plus

युवतियों को मिलेगा विभिन्न कोर्सों का प्रशिक्षण

Rakesh Jain