A to E Beawar News Latest

उपखंड में 23 केंद्रों पर आज से हाेगी सीनियर सेंकडरी की परीक्षाएं

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं मुख्य परीक्षाएं गुरूवार से शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा उपखंड के 23 केन्द्रों पर आयोजित होगी। इसके लिए राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय को संग्रहण केन्द्र बनाया गया है। जहां परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन कर वीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

बैठक में केंद्र अधीक्षक राजेश जिंदल, अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक राजेंद्र प्रजापति व परीक्षा प्रभारी गुरुशरण गोयल आदि ने सभी वीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसमें शिक्षकों को मोबाइल साथ में नहीं लाने के साथ ही छात्र व छात्राओं को किसी भी प्रकार की अवांछित सामग्री साथ नहीं रख सके और उनकी परीक्षा प्रारंभ होने से से पूर्व सघन तलाशी लेकर सन्तुष्ट होने के निर्देश दिए। इसी तरह शिक्षकों को परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व आधा घंटा आने का आदेश दिए गए। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी वीक्षक कक्षा कक्ष में पेपर को ध्यान से देख कर ही वितरित करने के साथ ही केंद्राधीक्षक सहित शिक्षकों की संयुक्त जिम्मेदारी से परीक्षा आयोजित करवाने को कहा। बैठक में परमेश्वर सिंह,मुकेश प्रजापति,रमेश मेहरानिया,कृष्ण वैष्णव, प्रीति परिहार, कल्पना कुमावत, नरेंद्र गहलोत, हर्षित पारीक, वीक्षक सुभाष ग्वाला, श्यामा खंडेलवाल, ब्रज कुमावत आदि उपस्थित थे।

News Source

Related posts

Sunny Gifts and Toys

Beawar Plus

ब्यावर में यात्रियों को जल्द मिलेगी तीसरे प्लेटफार्म की सुविधा

Beawar Plus

Wingate Computers Beawar

Rakesh Jain