A to E Beawar News Latest

अस्थायी अतिक्रमण हटाए, दुकानदारों ने जताया रोष

नगर परिषद प्रशासन की ओर से अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ शुरू किया गया अभियान रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान टीम ने एक ओर मुख्य बाजार से अस्थायी अतिक्रमण हटवाए तो दूसरी ओर अनाधिकृत निर्माण को लेकर कार्रवाई की। 

नगर परिषद आयुक्त राजेंद्र सिंह चांदावत के निर्देशानुसार टीम रविवार को भी मुख्य बाजार पहुंची। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने परिषद की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि इससे त्योहार के मौके पर व्यापार प्रभावित हो रहा है। कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर परिषद टीम का भी विरोध किया। इस मौके पर पार्षद विजेंद्र प्रजापति ने बीच-बचाव करते हुए व्यापारियों से समझाइश की। यदि व्यापारी भी अपनी दुकान की नियत सीमा तक सामान रखेंगे तो परिषद का यह अभियान सार्थक साबित होगा। टीम ने मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने के साथ ही व्यापारियों को पाबंद किया। 

News Source

Related posts

सुगंध दशमी पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

Beawar Plus

रेडियोग्राफर्स ने किया दो घंटे काम का बहिष्कार

Beawar Plus

निवेशक सुरक्षा समिति का गठन

Beawar Plus