A to E Beawar News Latest

रोडवेज के अगार मुख्य प्रबंधक भी हड़ताल पर

रोडवेज के अगार मुख्य प्रबंधक भी हड़ताल पर

रोडवेज कर्मचारियों की ओर लम्बे समय से की जा रही मांग को लेकर चल रही हड़ताल में अब मुख्य प्रबंधक सहित पूरे प्रदेश के अन्य कर्मचारी भी समर्थन में आ गए हैं। ब्यावर आगार के मुख्य प्रबंधक रघुराज सिंह सहित अब तक हड़ताल से दूर रहे अन्य कर्मचारी दो दिन के सामूहिक अवकाश पर रह कर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का समर्थन करेंगे। मुख्य प्रबंधक रघुराज सिंह ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार तक समस्त कर्मचारी दो दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल के 11 वें दिन गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया।

यूनियन सचिव ओमप्रकाश जांगिड़ ने बताया कि विरोध प्रदर्शन करने वालों में विजयसिंह, प्रतापसिंह, बृजसिंह, सुरेश पारीक, छेलाराम, नारायण सिंह, बाबूलाल, प्रवीण कुमार, विनोद कुमार, ममता, मुन्नी, सुधा, भंवर चौधरी, कन्हैयालाल, सागरमल, इकबाल, चन्द्रशेखर, धनश्याम उपाध्याय, संपतराज जांगिड,जगदीश सेन, पुखराज सेन, कोयली देवी, रतनलाज शर्मा, नंदलाल, जगदीश, गजेन्द्र, महेन्द्र सिंह, प्यारेलाल, रितेश आदि कर्मचारी शामिल थे।

News Source

Related posts

A unit of excluesive offset and screen printing Gokul Offset

Rakesh Jain

Shree Ganpati Sarees Beawar

Rakesh Jain

तीन साल में छठे अायुक्त को सौंपी पार्षदों ने अवैध निर्माणों की लिस्ट

Beawar Plus