A to E Beawar News Latest

शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं साहित्यिक गतिविधियां जरूरी

शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं साहित्यिक गतिविधियां जरूरी है। गुलाबपुरा पालिकाध्यक्ष धनराज गुर्जर मंगलवार को रमादेवी बीएड कॉलेज के तत्वावधान में गुलाब बाबा की धूनी पर आयोजित पांच दिवसीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधि शिविर के शुभारंभ समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में सं‍बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए अभिशाप है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष गुर्जर ने शिविर में उपस्थित छात्राध्यापिकाओं को कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य महावीर प्रसाद पाराशर ने की। समारोह में सांवरनाथ योगी, हरीश शर्मा व कॉलेज निदेशक दुर्गाप्रसाद तिवाड़ी विशिष्ट अतिथि रहे। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। जबकि छात्रा प्रध्यापिकाओं द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। शिविर के पहले दिन रंगोली, एकलगान, एकल नृत्य आदि प्रतियोगिता के आयोजन में छात्राध्यापिकाओं ने हिस्सा लिया।

News Source

Related posts

280 तकनीकी कर्मचारियों व अधिकारियों को मिले लाइव लाइन डिटेक्टर टेस्टर

Rakesh Jain

Laxmi cakes & Food station Beawar

Rakesh Jain

Water Purifier Beawar

Rakesh Jain