A to E Beawar News Latest

सभापति कक्ष अपशकुनी इसलिए उपसभापति कक्ष में संभाला सभापति ने कार्यभार

ब्यावर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति नरेश कनोजिया ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया, मगर पहले ही दिन वे सभापति कक्ष के बजाय उपसभापति कक्ष में जाकर बैठे। इसका कारण, उनका यह वहम बताया जाता है कि सभापति का कक्ष या तो अपशकुनी है अथवा इसमें कोई वास्तुदोष है। उनके वहम का आधार यह है कि ब्यावर में पिछले 20 साल से आज तक कोई सभापति अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। इसमें तत्कालीन सभापति डूंगर सिंह सांखला, प्रमाेद सांखला, जय श्री जयपाल, डा मुकेश माैर्य व बबीता चाैहान को बीच में ही कुर्सी छोड़नी पड़ी। एेसा उन्होंने इस कारण भी किया कि पंडितों ने पार्टी पदाधिकारियों को सलाह दी कि नरेश कनोजिया को उपसभापति कक्ष में बैठाया जाए, जिससे उनका कार्यकाल शांतिपूर्ण ढंग से चलेगा। शहर में इस बात की काफी चर्चा भी रही वहीं पूर्व सभापति भी इस बदलाव को देखते रह गए।

मालूम हो कि नगर परिषद चुनाव सभापति चुनाव के परिणाम 26 नवंबर को ही आ गए थे मगर 27 को उपसभापति चुनाव के साथ नरेश कनोजिया शुभ मुहूर्त के इंतजार में थे। परिषद के कमरा नंबर एक में ही अब तक सभापति बैठते आए थे। परिषद प्रशासन की ओर से सभापति के लिए रेड कारपेट भी बिछाया गया। विधायक, मंडल अध्यक्ष, पार्षदों व अन्य की मौजूदगी में कनोजिया सभापति की कुर्सी पर बैठे।

नगर परिषद चुनाव सभापति चुनाव के परिणाम 26 नवंबर को ही आ गए थे मगर 27 को उपसभापति चुनाव के साथ नरेश कनोजिया शुभ मुहूर्त के इंतजार में थे। परिषद के कमरा नंबर एक में ही अब तक सभापति बैठते आए थे। परिषद प्रशासन की ओर से सभापति के लिए रेड कारपेट भी बिछाया गया। विधायक, मंडल अध्यक्ष, पार्षदों व अन्य की मौजूदगी में कनोजिया सभापति की कुर्सी पर बैठे। सोमवार सुबह परिषद के पोर्च से लेकर सभागार में स्थित कक्ष तक रेड कारपेट भी बिछाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सभापति नरेश कनोजिया और उपसभापति रिखबचंद खटोड़ का माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक शंकरसिंह रावत, मंडल अध्यक्ष दिनेश कटारिया और निर्वाचित पार्षद मौजूद थे। अभिनंदन सभापति नरेश कनोजिया एवं उपसभापति रिखबचंद खटोड़ के पदभार ग्रहण समारोह में महात्मा ज्योतिबा फुले स्मृति चिह्न भेंट कर माली समाज के युवाओं व पार्षदों ने अभिनंदन किया। सभापति नरेश कनोजिया ने माली समाजबंधुओं का आभार जताते हुए कहा कि सर्व समाज को विकास की माला में पिरोते हुए कार्य करेंगे। उपसभापति रिखबचंद खटोड़ ने भी समाज के युवाओं का आभार जताया।

News Source

Related posts

बुद्ध पूर्णिमा पर आज होगी वन्य जीव गणना

Beawar Plus

वेस्ट पेटेंट प्रेस मामले में फिर विरोध शुरू

Rakesh Jain

Action Camera W9C 1080P FHD 170 Degree Angle WiFi Action Camera 30m Waterproof Looping Video Motion Detection

Rakesh Jain