A to E Beawar News Latest

वाराणसी-अहमदाबाद ट्रेन का स्टॉपेज शुरू

रेल मंत्रालय की ओर से ब्यावर स्टेशन पर यात्री भार को देखते हुए गाड़ी संख्या 19407-19408 अहमदाबाद-वाराणसी का ब्यावर में रविवार से ठहराव प्रारंभ कर दिया गया। शनिवार को वाराणसी से रवाना हुई ट्रेन रविवार दोपहर ब्यावर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां शहरवासियों की ओर से ट्रेन के लोको पायलट का अभिनंदन किया गया। ट्रेन संख्या 19408 रविवार दोपहर अपने निर्धारित समय 2.58 मिनट पर ब्यावर पहुंची। प्रथम दिन ठहराव पर सर्व सिंधी समाज के जिला अध्यक्ष भगवान बंबानी, संरक्षक किशन भाटिया, भाणु बोद्धिजा, लखेन्द्रसिंह यादव आदि ने ट्रेन के लोको पायलट प्रहलाद पी तथा सहायक लोको पायलट लक्ष्मण राम माली का माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस के जवान भी स्टेशन पर तैनात रहे। गौरतलब है कि यात्री भार और शहरवासियों की मांग को देखते हुए इस ट्रेन का ठहराव 6 माह के लिए प्रायोगिक तौर पर किया गया है। यात्री भार को देखते हुए बेहतर राजस्व प्राप्ति पर इस ट्रेन का स्थायी ठहराव किया जाएगा। पहले दिन इस ट्रेन में ब्यावर से मारवाड़, सूरत की ओर करीब 20 यात्रियों ने सफर किया। जिससे करीब एक हजार रुपए की आय हुई है। 

ब्यावर. ट्रेन के पायलट का स्वागत करते शहरवासी। 

News Source

Related posts

उद्यमियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी

Beawar Plus

क्रिकेट प्रतियोगिता में शेरगढ़ टीम रही विजेता

Beawar Plus

Ashoka Electronics Beawar

Rakesh Jain