A to E Beawar News Latest

ब्यावर की सड़कों पर चलो तो संभल कर

शहर के ह्रदय स्थल चांग गेट के पास सुलभ शौचालय सीवरेज का गंदा और बदबूदार पानी मुख्य मार्ग पर फैला रहता है। इससे बाजार के दुकानदार, राहगीरों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों को भी खासी परेशानी होती है। लेकिन नगर परिषद का इस ओर ध्यान नहीं है।काफी दिनों से इस सुलभ शौचालय का सीवरेज का गंदा और बदबूदार पानी सड़क पर फैला रहता है। मुख्य मार्ग पर दिनभर कीचड़ फैला रहता है। इससे न केवल राहगीर, बल्कि पास ही महिला स्नानगृह जाने वाली महिलाएं, क्षेत्रीय दुकानदार और बस स्टोपेज पर आने वाले चयात्री भी परेशान होते है। शिकायतों के बाद भी नगर परिषद की ओर से ना तो शौचालय के सीवरेज की सफाई की जा रही है और ना ही मरम्मत कार्य किया जा रहा है। ताकि गंदा पानी सड़क पर ना फैले।

News Source

Related posts

ब्रॉडवे ड्राई क्लीनर्स ब्यावर

Rakesh Jain

आचार संहिता की पालना करने के निर्देश

Beawar Plus

Hanuman Travels Beawar

Rakesh Jain