A to E Beawar News Latest

बच्चों ने बनाए राज्यों के मॉडल

भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कू  ल में शुक्रवार से विद्यालय प्रदर्शनी शुरू हुई। चैन्नई के अतिथि पारसमल खेतपालिया एवं रिखभचंद बोहरा ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। शाला के चारों हाउस के बच्चों के साथ ही हब्स-ऑफ लर्निंग के अन्तर्गत फ्यूचर फाउंडेशन पीसांगन एवं स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कू  ल पीसांगन के 44 विद्यार्थियों ने भी अलग-अलग मॉडल प्रदर्शित किए। रेणु यादव ने अग्नि हाऊस के माध्यम से पंजाब, संतोष परिहार ने पृथ्वी हाऊस के माध्यम से गुजरात, कनकलता ने आकाश हाऊस के माध्यस से दक्षिण भारत के राज्य एवं अंजलि भार्गव ने वायु हाऊस के माध्यस से पश्चिम बंगाल का मॉडल प्रदर्शित किया। बच्चों ने हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक ज्ञान, गणित, वाणिज्य एवं कला पर आधारित मॉडल भी प्रदर्शित किए। इस मौके पर वद्र्धमान शिक्षण समिति के अध्यक्ष जंवरीलाल सिसोदिया, सचिव नरेन्द्र पारख, संस्था प्रधान अनिल कुमार शर्मा, उप प्राचार्य धर्मेन्द्र शर्मा, वद्र्धमान कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य आर. सी. लोढा ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी की समन्वयक मैरी डेनियल ने किया।

News Source

Related posts

अजमेर रोड पर 300 मीटर सड़क का विस्तारीकरण व डामर कार्य हुआ पूर्ण

Beawar Plus

RK Dance Academy Beawar

Rakesh Jain

दूसरे दिन भी हटाए काॅलेज की भूमि से अतिक्रमण

Beawar Plus