A to E Beawar News Latest

beawar-92 अभ्यर्थियों को मिली अनुकम्पा पर नौकरी

लम्बे समय से अनुकम्पा पर नौकरी का इंतजार कर रहे शिक्षा विभाग के राज्य मृतक कार्मिकों के आश्रितों के लिए खुश खबर है। राज्य सरकार ने 92 अभ्यर्थियों को अनुकम्पा नियमों के तहत नियुक्ति दे दी है और उन्हें पद स्थापित भी कर दिया है। इनमें से 63 को कनिष्ठ अभियंता और 29 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नियुक्ति दी गई है। इनमें अजमेर जिले समेत नागौर, जयपुर, कोटा समेत प्रदेश के अन्य कई जिलें के मृत आश्रित शामिल है। अजमेर जिले में कनिष्ठ अभियंता और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर 1-1 मृतक आश्रित को अनुकम्पा की नौकरी दी गई है।राज्य सरकार ने मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियमों के तहत मृतक आश्रितों को नियुक्त दी है। 92 अभ्यर्थियों के नामों को अनुमोदन किया जाकर जिलों में पद स्थापित भी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के निदेशक हिमांशु गुप्ता ने यह आदेश जारी कर दिए है।

News Source

Related posts

35 बीघा गाेचर भूमि में 101 पौधे लगाए

Beawar Plus

घर-घर जाकर 21 हजार मिट्‌टी के दीपक किए वितरण

Beawar Plus

जान को जोखिम, उड़ रही नियमों की धज्जियां

Beawar Plus