A to E Beawar News Latest

अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण परेशान

समीपवर्ती जालिया द्वितीय में आये दिन अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि एविविनिलि के अधिकारियों को बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीण सत्यप्रकाश छीपा सहित अन्य ने बताया कि अधिकारियों से निवेदन करने पर हर बार फाल्ट व अन्य तकनीकी खामी का बहाना बना कर इतिश्री कर ली जाती है। जबकि आंधी तूफान कुछ भी नहीं होने के बावजूद आए दिन पूरी रात विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है तो कभी दिन में भरी दोपहरी में भी पांच-पांच घंटे लगातार अघोषित कटौती की जा रही है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं अघोषित विद्युत कटौती का विपरीत असर जलापूर्ति पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणा का कहना है कि जलदाय विभाग द्वारा जैसे तैसे पेयजल आपूर्ति कम अंतराल में करने के प्रयास किए जा रहे है। लेकिन विद्युत आपूर्ति बंद रहने से पेयजल आपूर्ति अाए दिन चरमरा रही है। 

News Source

Related posts

VK World T1 Plus a eye catching Smartphone only at Rs. 8500

Rakesh Jain

Ajay Electronics and Air Conditioning Beawar

Rakesh Jain

गांधी जयंती पर कांग्रेस कल से शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान

Beawar Plus