Beawar News

शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने निकाली रैली

ब्यावर| सर्वशिक्षा अभियान राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से 15 मई से शुरू होने वाले आवासीय शिविर के विरोध में गुरुवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की ओर से वाहन रैली निकाल उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष धन्ना सिंह रावत ने बताया कि राजस्थान में विगत वर्षों से ग्रीष्मावकाश में सेवारत प्रशिक्षण शिविर गैर आवासीय आयोजित हो रहे थे। लेकिन इस वर्ष शासन सचिव की हठधर्मिता ने शिक्षकों को परेशान करने के उद्देश्य से शिविर को गैर आवासीय से आवासीय कर दिया है।

शिविर के आयोजन को लेकर ही गुरुवार को संघ ने राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय से वाहन रैली निकाल विरोध प्रदर्शन करते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचे। संघ के पदाधिकारियों ने कार्यालय में भी विरोध प्रदर्शन करते हुए उपखण्ड अधिकारी को शिविर को आवासीय से गैर आवासीय करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में सभाध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति, गुरू शरण गोयल, रतन सिंह देवडा, नंद सिंह चौहान, मुकेश प्रजापति, विष्णुदत्त गोयल, नरेन्द्र सिंह पुवाडिय़ा, लेखपाल सिंह, नारायण सिंह, सुरेखा शर्मा, गणपत सिंह, गोपाल शर्मा, राजेश कुमावत, राजेश परिहार, रघुवीर सिंह, प्रकाश साल्वी, ओमप्रकाश, रमेश गुरू, गंगा सिंह परिहार, धीरज तर्क, प्रकाश प्रजापति, नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।

ब्यावर.राजस्थान शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) ने रैली निकाल कर किया शिविरों का विरोध।

News Source

Related posts

मतदान केंद्रों पर फर्नीचर व अन्य व्यवस्थाओं में जुटी नगर परिषद

Beawar Plus

मदर चाइल्ड विंग में पाइप लाइन से होगी ऑक्सीजन की सप्लाई

Beawar Plus

जमातुल अलविदा की नमाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

Beawar Plus