Beawar News

शिविर में विद्यार्थियों को कैशलेस पेमेंट के बारे में दी जानकारी

राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय जालिया प्रथम में समाज सेवा शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को विद्यार्थियों को डिजिटल कैश लेस, पे टीएम, एसबीआई बडी सहित अन्य एप्लिकेशन के बारे में जानकारियां दी गई। संस्था प्रधान ताराचंद जांगिड़ ने बताया कि शिविर के दूसरे सत्र में महेन्द्र ने विद्यार्थियों को मित्र से जुड़ी जानकारियां देते हुए उनके उपयोग के बारे में बताया। इस अवसर पर गौरव, शिविर प्रभारी ललित कुमार, दिलावर टांक आदि उपस्थित थे।

राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे शिविर के दूसरे दिन ज्योतिबा फुले दल के संभागियों ने दल प्रभारी दिनेशचंद्र सिंगारिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता साम्प्रदायिक सद्भाव के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया। विनोबा भावे दल के संभागियों ने दल प्रभारी श्रीकिशन वैष्णव के नेतृत्व में पर्यावरण संवर्धन संरक्षण विषय पर विस्तार से विचार विमर्श किया उपयोगी जानकारी प्रदान की। डॉ.अम्बेडकर दल के संभागियों ने दलप्रभारी रमेशचंद्र मेह रानियां के नेतृत्व में प्राथमिक उपचार गतिविधि के बारे में बताया गया।

इसी तरह राजकीय जैन गुरुकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार से समाज सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। जिसमें शिविर प्रभारी एम.एल.फुलवारी ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय सहायक रमेशचन्द्र दाधीच ने बताया कि शिविर में बालकों को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्थानीय समाचारों से अवगत करवाया। द्वितीय सत्र में संस्था प्रधान प्रेमस्वरूप शर्मा ने परिवार कल्याण कार्यक्रम का महत्व के बारे में जनकारी दी। इस अवसर पर सुरैय्या, राजीव चौधरी, राजेन्द्र सिंह, ललित अरोडा, अभिजीत कमल आदि उपस्थित थे। इसी तरह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा मोहल्ला में शिविर के दूसरे दिन कई गतिविधि आयोजित करवाई गई। प्रभारी कल्पना वर्मा ने बताया कि छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ समाज सेवा के महत्व सामान्य जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझाया। इसके अतिरिक्त शिविर में छात्राओं के लिए व्यायाम,गमलों की साफ-सफाई पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिये अनेक गतिविधियां करवाई गई।

ब्यावर.स्कूल में आयोजित एसयूपीडब्ल्यू शिविर में मेहंदी लगाती छात्राएं।

News Source

Related posts

जोनल प्लान बने तो खेतों में बने मकान को मिले पट्टे

Beawar Plus

बेतरतीब बने स्पीड ब्रेकर बन रहे दुर्घटनाओं की वजह, लोग परेशान

Beawar Plus

अलग से एकत्र होगी गाय के लिए रोटी और संक्रामक कचरा

Beawar Plus