Beawar News

आधार कार्ड केे बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

ब्लॉक के चार विद्यालयों में लगेंगे शिविर

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद की ओर से होने वाले ग्रीष्मावकाश शिक्षक प्रशिक्षण आवासीय शिविर में किसी प्रकार गड़बड़ी को रोकने के लिए शिविर में शामिल होने वाले संभागियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना भी आवश्यक है।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय की ओर से आधार कार्ड की अनिवार्यता प्रशिक्षण शिविर में किसी शिक्षक के स्थान पर अन्य शिक्षक भाग ना ले सके। इसी को रोकने के लिए शिविर में आने वाले संभागियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा। आधार कार्ड के बिना किसी भी संभागी को शिविर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों की शिविर में उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केन्द्रों पर बॉयोमेट्रिक मशीन से उपस्थित होगी। लेकिन इससे यह ज्ञात नहीं हो सकेगा कि शिविर में वहीं शिक्षक उपस्थित हुआ है। जिसका शिविर में नाम था। इन्हीं कारणों के कारण मुख्यालय ने यह कदम उठाया है। ऐसे में साफ है कि विभाग इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर कितना सचेत है।

शिक्षकों को आधार कार्ड लाना जरूरी

15मई से शुरू होने वाले आवासीय शिविर में शिक्षकों को अपने साथ आधार कार्ड लाना भी आवश्यक होगा। इसके लिए महकमे के शिक्षा सचिव ने आदेश जारी किए है। यह व्यवस्था इसलिए की गई है जिससे किसी दूसरे शिक्षक के स्थान अन्य शिक्षक शिविर में नहीं सके। आधार कार्ड के बिना किसी भी संभागी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मदनसिंह,प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी,जवाजा

News Source

Related posts

पक्षियों के लिए परिंडों का किया वितरण

Beawar Plus

बीसलपुर बांध के पानी पर पहला हक ब्यावर का!

Beawar Plus

बच्चों और महिलाओं को मिलेगा कम्प्यूटर प्रशिक्षण

Rakesh Jain