Beawar News

Beawar News शिविर से पहले परिषद प्रशासन करे लेआउट पास

Beawar News

वार्डनंबर 30 के पार्षद सूबेदार मोहनलाल ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में स्थित बरसों पुरानी कॉलोनियों का लेआउट पास कराने की मांग की। इससे इन कॉलोनियों में लगने वाले मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर के तहत लोगों को पट्टे जारी कर लाभान्वित किया जा सके। पार्षद मोहनलाल ने बताया कि क्षेत्र में बरसों पूर्व बसी अंबेडकर कॉलोनी, कुमावत कॉलोनी, फतेहपुरिया दोयम सहित अन्य कॉलोनी कृषि भूमि पर बसी हुई है। इन कॉलोनियों के आवासीय पट्टे अब तक नहीं मिले हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण योजना के तहत आयोजित होने वाले शिविर से पहले यदि इन कॉलोनियों का लेआउट पास हो जाए तो आयोजित होने वाले शिविर में लोगों को पट्टा जारी हो सकेगा। पार्षद ने प्रशासन से इस संबंध में उचित कार्यवाही कर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने की मांग की।

 

News Source

Related posts

परिषद की चेतावनी को दिखाया अंगूठा

Beawar Plus

बिजली कटाैती महीने भर में कहां हाेगी, डिस्काॅम देगा सूचना

Beawar Plus

भाजपा को 38, कांग्रेस को 21 मत मिले जबकि एक मत हो गया निरस्त, उपसभापति पद पर कांग्रेस की सरस्वती शर्मा को मिली पराजय

Beawar Plus