A to E Beawar News Latest

फार्म भरने का आज अंतिम दिन

महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए अॅानलाइन फार्म भरने की बुधवार को अन्तिम तिथि है। एेसे में हॉर्ड कॉपी जमा कराने के लिए मंगलवार को सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों की खासी भीड़ रही। चार काउन्टर हॉर्ड कॉपी जांच व चार काउन्टर हार्ड कॉपी जमा कराने के लिए लगाए गए। महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय की स्नातक व स्नातकोत्तर की २०१९-२०२० परीक्षा के लिए फार्म जमा कराने का कार्य ऑनलाइन हो रहा है। इसकी अन्तिम तिथि बुधवार है। लेकिन हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करानी है। इसके लिए विद्यार्थियों की कतार सुबह से ही कॉलेज में लगना शुरू हो गई। दोपहर तक कतार बढ़ती गई। आवेदन फार्म की जांच का काम सीके सोनी, राजेश भंवरिया, दीपक जोरम, कैलाश यादव ने किया। विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण कई विद्यार्थियों को वापस लौटना पड़ा।

News Source

Related posts

K.T. Ice Cream Parlour & Soda Pub Beawar

Rakesh Jain

परिषद विकास कार्यों पर खर्च करेगी 1.60 करोड़ रुपए

Beawar Plus

निजी स्कूल में समाज कंटकों ने की तोड़फोड़

Beawar Plus