A to E Beawar News Latest

अवकाश के बावजूद चले स्कूल, दौड़ते रहे टेम्पो

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियातन प्रदेश के सभी स्कू  ल, कॉलेज, कोचिग सेंटर, जिम, सिनेमाघर में 30 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिया। इसके बावजूद शनिवार को भी अधिकांश विद्यालयों में बच्चे पहुंचे। कुछ स्कू  लों में अवकाश के बावजूद कक्षाएं संचालित हुई। ऑटो व बसों में बच्चे स्कू  ल जाते हुए एवं वापस लौटते हुए नजर आए। कुछ स्कू  ल संचालकों ने कुछ कक्षाएं लगाई तो कुछ स्कू  लों में परीक्षाएं आयोजित होती रही। सरकार ने स्कू  लों व कॉलेजों में चल रही बोर्ड परीक्षाओं के यथावत आयोजन के अलावा अवकाश की घोषणा की। अवकाश की घोषणा होने के बावजूद शनिवार को आम दिनों की तरह ही बच्चे स्कू  ल पहुंचे। स्कू  लों में कक्षाओं का संचालन भी किया गया। बाद अवकाश की गंभीरता को देखते हुए अधिकांश स्कू  लों ने छुट्टियां कर दी। इससे ऑटो में बच्चे स्कू  ल जाते एवं वापस लौटते रहे। बच्चे हुए परेशानस्कू  ल में अवकाश होने की समय पर जानकारी नहीं मिल पाने से बच्चे आम दिनों की तरह स्कू  ल पहुंचे। बच्चों को स्कू  ल ले जाने वाले वाहन में सामान्य दिनों की तरह ही पहुंचे। इससे बच्चे स्कू  ल गए। इसके बाद पता चला कि अवकाश है। ऐसे में जिन स्कू  लों में तत्काल छुट्टी कर दी। वों बच्चे तो समय पर वापस घर पहुंच गए। जिनके वाहन मौके से रवाना हो गए। वापस इन वाहनों के आने तक विद्यार्थियों को इंतजार करना पड़ा।

News Source

Related posts

Aniket Fashion Beawar

Rakesh Jain

Abhishek Tailors Beawar

Rakesh Jain

वाराणसी-अहमदाबाद ट्रेन का स्टॉपेज शुरू

Beawar Plus