A to E Beawar News Latest

विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ

राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत शनिवार को गोहाना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें चार सौ विद्यार्थियों व विद्यालय स्टाफ ने स्वच्छता की शपथ ली। स्वच्छता को लेकर गांव में लोगों को जागरुक करने का आह्वान किया।गोहाना स्कू  ल परिसर में वरिष्ठ अध्यापक रुपाराम सिरवी ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने साल में 70 घंटे स्वच्छता के लिए देने की शपथ ली। शपथ लेने के बाद विद्यार्थियों को शिक्षकों ने घर व गांव में सफाई रखने एवं खुले में गंदगी नहीं रखने के लिए प्रेरित किया। गांव में लोगों को सफाई रखने के लिए जागरुक करने को कहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश जोधावत, व्याख्याता चिमनाराम बालोटिया, राकेश कासोटिया, सपना, वरिष्ठ अध्यापक सुनिता तंवर, सुधा नांगला, अनिता आपावत, अनिल, अंतिमा शर्मा, सुनिता टेलर, दुर्गा रामावत, संतोष चौहान, शारदा शर्मा, रेणु अग्रवाल, किरण, शोभा गुप्ता, देवेन्द्रपालसिंह, कैलाश राकेचा ने अभियान के तहत शपथ ली।

News Source

Related posts

तीन शिविर बीते, लेकिन परिषद जारी नहीं कर सकी एक भी पट्टा

Rakesh Jain

ATS Mega BLOOD Donation Camp Beawar

Rakesh Jain

वर्द्धमान कॉलेज की छात्राओं ने प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

Beawar Plus