A to E Beawar News Latest

एसडी काॅलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियाेगिता 13 को

सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में 13 जुलाई को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य पुखराज देपाल ने बताया कि सत्र 2018-19 में अध्ययनरत सभी विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। सत्र 2019-20 में प्रथम वर्ष में नवप्रवेशित ऐसे विद्यार्थी जिनका शुल्क 30 जून तक जमा हो चुका हो वे विद्यार्थी भी रजिस्ट्रेशन करा इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी एक जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी आवेदन फार्म आयुक्तालय की वेबसाइट या महाविद्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं। 

News Source

Related posts

केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो नए उद्योग स्थापित करने के लिए नहीं लेनी पड़ेगी मंजूरी

Beawar Plus

अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण परेशान

Beawar Plus

निजी स्कूल में समाज कंटकों ने की तोड़फोड़

Beawar Plus