A to E Beawar News Latest

उद्यमियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी

उद्यमियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी

ब्यावर लघु उद्योग संघ की ओर से राजस्थान से बाहर फेल्सपार लंप्स, दाने के निर्गमन पर रोक की मांग को लेकर लगातार पांचवे दिन शहर के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में मिनरल उद्योग पूरी तरह से बंद रहे। संघ की ओर से उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर किए जा रहे क्रमिक अनशन के दूसरे दिन नरेश मित्तल, कुशनामा, संजय मोदी, ओमसिंह राठौड़, रघुनंदन छापरवाल, राकेश मूथा, विकास गर्ग, गगन भारद्वाज, अनुज सिंहल व घनश्याम चौहान अनशन पर बैठे। मंगलवार सुबह संघ अध्यक्ष आशीष पाल पदावत, दिनेश भूतड़ा, अनिल जामड़, विजय हेड़ा, रोहित गोयल, कपिल कोठारी, दिनेश गुप्ता, मोहनलाल शर्मा, बसंत जांगिड़, आलोक गुप्ता, दुष्यंत देसाई, ललित कबाड़ी, सुनिल झंवर, नवीन हेड़ा व चंद्रप्रकाश मूंदड़ा सहित अन्य उद्योगपतियों ने उन्हें माला पहनाकर अनशन पर बैठाया। धरना स्थल पर उद्योगपतियों की ओर से सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। संघ सचिव दिनेश भूतड़ा ने बताया कि सरकार की ओर से मांगे नहीं माने जाने पर ब्यावर बंद का आह्वान किया जाएगा।

News Source

Related posts

Shriram Group Jobs

Rakesh Jain

Laxmi cakes & Food station Beawar

Rakesh Jain

पानी के भराव की परेशानी हो दूर

Beawar Plus