A to E Beawar News Latest

मोबाइल कंपनी की खुदाई से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त

सराधना में एयरटेल कंपनी द्वारा लाइन बिछाने के लिए की जा रही खुदाई ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। लाइन की खुदाई के दौरान 3 दिन पूर्व सराधना की पेयजल सप्लाई की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सराधना में पेयजल सप्लाई की समस्या खड़ी हो गई। घटना का पता चलने पर सराधना सरपंच मधु परोदा मौके पर पहुंची। लाइन क्षतिग्रस्त करने पर खुदाई कार्य बंद करवा दिया। तब से सराधना की पेयजल लाइन 3 दिन से क्षतिग्रस्त पड़ी है। कंपनी के मजदूरों ने लाइन की मरम्मत नहीं की और दल वापस सराधना लौट गया। बीती रात्रि एक बछड़ा खाई में गिर गया। वापस नहीं निकल पाने के कारण उसकी मौत हो गई। लाइन की खुदाई से सड़क का फुटपाथ भी खत्म हो गया है। सरपंच का कहना है कि कम्पनी ने कस्बे में लाइन खुदाई के लिए ग्राम पंचायत से भी किसी तरह की परमिशन भी नहीं ली गई है। 

News Source

Related posts

बरसों पुराने कब्जे हटे तो नजर आने लगी सड़क

Beawar Plus

इकरूर और आशिना बने लिटिल डिवा और दक्ष सिंह लिटिल ड्यूड

Rakesh Jain

काश्तकार अब नाम मात्र की राशि का भुगतान कर खेतों में लगा सकेंगे सौर ऊर्जा उपकरण

Beawar Plus